फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में कैराना रोड पर एक होटल में युवती से मुलाकात करने पहुंचे युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान युवक पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कैराना रोड स्थित एक होटल में दूसरे समुदाय का युवक अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने पहुंचा। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी सूचना मिलने पर होटल के पास पहुंच गए। होटल से बाहर निकलने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे, जबकि युवती उससे पहले ही होटल से जा चुकी थी। युवक की पिटाई किए जाने की सूचना उसके परिजनों को लगी, तो वह भी इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इसी बीच गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को हड़का कर मौके से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
शामली। अवर अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने शामली के मोहल्ला आजाद चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी करना पकड़ा गया। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने आरोपी नजीर और दिलनवाज के खिलाफ शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर विद्युत चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें