फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र की एजेंसी से ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा के बेटे की शामली रोड स्थित कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी से चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर ढाई लाख रुपये की नगदी चुरा ली। सुबह चोरी का पता चलने पर रियासत राणा ने अपने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन

रियासत राणा के बेटे बिलाल राणा की शामली रोड पर राणा कोल्ड एजेंसी है। रविवार रात बिलाल अपनी एजेंसी को बंद करके अपने घर सत्यम कॉलौनी चला गया। सोमवार सुबह जब उसने एजेंसी खेाली, तो वहां गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये गायब मिले। साथ ही एजेंसी का एक छोटा गेट भी खुला हुआ था। वहीं, चोर वहां रखे 50 हजार के 10-10 रुपये के सिक्के छोड़ गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। बाद में रियासत राणा ने अपने बेटे बिलाल के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें