छात्र गुटों में मारपीट, दो घायल
शामली। कुड़ाना के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दो छात्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमित निवासी भाज्जू व दीपक मुंडभर अपने साथियों के साथ शामली में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करते हैं। बताया जाता है कि कुड़ाना के पास दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। छात्रों के बीच हुए झगड़े में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किशोरी के साथ छेड़छाड़
बाबरी। मंगलवार की रात क्षेत्र के गांव में एक किशोरी गांव में ही जाहरवीर गोगा जी के कार्यक्रम में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। किशोरी का शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जानकारी ली। बाबरी थाना अध्यक्ष समय सिंह ने मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जा रही है।