मंदिर के बाहर से बाइक चोरी
कैराना। मोहल्ला गुंबद निवासी गौरव शुक्रवार रात आठ बजे बनखंडी महादेव मंदिर में गया था। उसने मंदिर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी कर ली गई। गौरव ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वृद्धा के साथ मारपीट
कैराना। गांव मंडावर निवासी सजीला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे बच्चों के विवाद में पड़ोसी परिवार के लोग उसके घर में घुस आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
-- गिरफ्तारी की मांग
कैराना। मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी साहिबा ने एसपी को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया कि दो जुलाई को ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम उसको तथा उसके परिवार को धमकियां दे रहे है। तहरीर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
केवल दो शिकायतें आईं
कैराना। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में कैराना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में मात्र दो शिकायतें आईं, जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
-- ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी बिजेंद्र पुत्र धर्म सिंह चार दिन पूर्व शाम ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अलीनगर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान सामने आए पशु को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।