फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरगान में चिन्हित की गई कब्जाई गई एक हजार बीघा भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरगान में एक हजार बीघा भूमि पर कब्जा
विज्ञापन


शामली। कैराना तहसील प्रशासन ने ग्राम खुरगान पहुंचकर ग्राम समाज की कब्जाई गई करीब एक हजार बीघा भूमि को चिह्नित करा लिया। इस दौरान टीम ने कुछ जमीन से कब्जा हटवाया तथा शेष लोगों को चेतावनी दी।
पिछले कई दिनों से ग्राम खुरगान में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें आ रही थी। सोमवार को उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार कोमिन्द्र कुमार कानूनगो तहसील राजस्व टीम के साथ गांव खुरगान पहुंचे। इस दौरान तहसील स्टाफ ने ग्राम समाज की एक हजार बीघा जमीन की पैमाइश कराई। टीम ने ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के साथ ही भूमि का चिह्नीकरण किया। टीम ने ग्राम समाज की कुछ जमीन को कब्जा मुक्त भी कराया। नायब तहसीलदार कोमिन्द्र कुमार ने बताया कि बाकी कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही दोबारा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर के क्लीनिक से जनरेटर चोरी
शामली। चौक बाजार निकट पोस्ट ऑफिस के पास डॉक्टर प्रवीण का क्लीनिक है। डॉ. प्रवीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके क्लीनिक की छत पर जनरेटर, कुछ कुर्सियां, मेज व लोहे का अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें