फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर में युवती की रहस्यमय ढंग से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से युवती की से मौत
विज्ञापन


बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में युवती की रविवार की रात में रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर जानकारी दिए ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने परिवार के साथ रविवार की रात में सो रही थी। सोमवार सुबह युवती नहीं उठी। परिजन उसके पास गए तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घर पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवती की मौत कैसे हुई? इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने भी जानकारी होने से इंकार किया है। इस संबंध में कोतवाल ने कहा लड़की की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें