फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेट को लेकर ग्राहक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवररेट को लेकर ग्राहक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

कांधला। कस्बा एलम में ओवररेट को लेकर शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा एलम निवासी राजकुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह एलम में स्थित दुकान पर शराब खरीदने के लिए गया था। ओवर रेट को लेकर दुकान पर तैनात सेल्समैन के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी सादिक ने पड़ोस के उम्मेद पर रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें