फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आवाज से खुलेगा चालक की हत्या का राज !

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध आवाज से खुलेगा चालक की हत्या का राज !
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बड़ौत से अगवा चालक को गोली मारकर स्कॉर्पियो लूट के मामले में पुलिस ने कई अहम सुराग जटाए हैं। पुलिस के मुताबिक शादी समारोह में आए लोगों ने हत्या से पहले चालक के मोबाइल पर जो कॉल की थी उसे एक संदिग्ध व्यक्ति ने रिसीव किया था। अब पुलिस फोन रिसीव करने वाले उस संदिग्ध व्यक्ति की आवाज से सैंपल से आसपास के बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। एसओजी ने सर्विलांस टीम का जाल बिछाया हुआ है। इस वारदात में बागपत या शामली के लोकल बदमाशों का हाथ होने का संदेह है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार रात को बड़ौत शादी समारोह में आए स्कॉर्पियो चालक को उसकी कार सहित अगवा कर लिया गया था। उसे गोली मारकर कांधला क्षेत्र के एलम क्षेत्र के जंगल में डाल दिया था और गाड़ी लूटकर ले गए थे। जिला पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। एसओजी टीम के अलावा कांधला पुलिस भी इसमें वर्क कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसपी अजय कुमार के अनुसार पुलिस को जांच में पता चला कि चालक जिस परिवार को शादी में लाया था। सोमवार रात को उस परिवार के सदस्य ने गाड़ी के चालक को फोन किया था, लेकिन उस फोन को चालक की बजाय किसी ओर से रिसीव किया। कॉल रिसीव करने वाले उस संदिग्ध व्यक्ति से आवाज कॉल करने वाले के मोबाइल में रिकार्ड हो गई है। उसकी रिकॉडिँग पुलिस ने ले ली है। उस संदिग्ध की आवाज के नमूने के आधार पर पुलिस बागपत और शामली के लोकल बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ये देख रही है कि ये आवाज आसपास के किसी लोकल बदमाश से तो नहीं मिलती। पुलिस को आशंका है कि आसपास के गांवों के लोकल बदमाश इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने उस विवाह मंडप बड़ौत के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज चेक की, लेकिन उस मंडप के कैमरे बाहर की पूरी लोकेशन कवर नहीं कर सके। पुलिस आसपास के संदिग्ध सक्रिय कुछ लोकल बदमाशों के नंबरों की लोकेशन भी चेक कर रही है। अभी तक की जांच के बाद पुलिस को भी लग रहा है कि ये वारदात केवल लूटपाट के मकसद से ही हुई है। एसपी अजय कुमार के अनुसार इस घटना के खुलासे की पूरी कोशिश हो रही है। टीमें काम कर रही हैं। इस केस के खुलासे में सर्विलांस काफी अहम होगा, क्योंकि ये एक ब्लाइंड केस है। जिसके साथ वारदात हुई है उसकी मृत्यु हो चुकी है लिहाजा अब जांच, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर ही केस की तह तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
हत्या से पहले चालक से हुई बात के दौरान मोबाइल में रिकार्ड हुई संदिग्ध व्यक्ति की आवाज
उसकी आवाज के सैंपल से आसपास के बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें