फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बस की टक्कर, चार महिलाओं समेत 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गांव भैंसवाल के निकट शामली से गढ़ीपुख्ता जा रही प्राइवेट बस की गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को शामली के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शामली से प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर भैंसवाल होते हुए गढ़ीपुख्ता जा रही थी। जब यह बस गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में भैंसवाल गांव से करीब एक किमी पहले पहुंची तो सामने से आ रहे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के चालक वाली साइड पर बैठे यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों, परिजनों और ग्रामीणों की मदद से और 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सीएचसी में गढ़ीपुख्ता इंटर कालेज के शिक्षक शामली निवासी श्रीकृष्ण और राकेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणू को भर्ती कराया गया। जबकि प्रमिला, विशाल, बस चालक भूपेंद्र, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी, विवेक और बबीता आदि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें