दो पर चोरी का मामला दर्ज
कैराना। गांव पावटीकलां निवासी प्रमाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 20 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके घर के ताले तोड़कर वहां रखे कानों के कुंडल, झुमकी और चांदी की पाजेब को चोरी कर लिए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने व्यक्ति ने बताया कि एक दिसंबर की सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर बैठी थी। आरोप है कि इस बीच एक युवक उसकी पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी कर हड़प ली छात्रवृत्ति
कैराना। शामली रोड स्थित एक कॉलेज की प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम शेखुपुरा निवासी एक व्यक्ति ने स्कूल की छात्रवृत्ति हड़प ली। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है।
किशोरी बरामद, आरोपी फरार
कैराना। 28 नवंबर को एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली पर गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने किशोरी को शामली बस स्टैंड से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी फरार है। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।