चौरी। थानाक्षेत्र के कोल्हण गांव में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले गोलू पाठक के बड़े भाई सतीश पाठक के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया। घटना की खबर मिलने के बाद मंगलवार को मृत गोलू पाठक के साले शिवम शुक्ला निवासी बिसुई केराकत, जौनपुर ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के लिए उसके जीजा गोलू को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। गोलू पाठक की पत्नी जागृति शुक्ला इस समय गर्भवती हैं और वह अपने मायके में हैं।