फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने शुरू की एनकाउंटर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मानवाधिकार आयोग की टीम ने गांव भूरा में हुए नौशाद उर्फ डैनी और सरवर के दोहरेे एनकाउंटर की जांच शुरू कर दी गई है। टीम ने भूरा गांव पहुंचकर एनकाउंटर स्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

20 जुलाई 2017 की सुबह पांच बजे शामली पुलिस ने कैराना क्षेत्र के ग्राम भूरा निवासी इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी व सरवर को क्षेत्र में ही मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। मुठभेड़ में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उस समय जिले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा तैनात थे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का हवाला देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की थी। इस पर आयोग ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोग की टीम ने गांव भूरा में पहुंचकर एनकाउंटर स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। परिजनों के भी बयान दर्ज किए। मामले में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नौशाद डैनी और सरवर एनकाउंटर की जांच के लिए मानवाधिकार आयोग की टीम क्षेत्र में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें