कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने अजंता चौक के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह वहां से भागने लगा। उसी दौरान पुलिस ने उसको दबोच लिया। पुलिस ने बाइक के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दे सका। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को चोर को कोतवाली में ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
शराब पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश
चौसाना।
चौसाना के गांव श्यामली-श्यामला के ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी चौसाना को शिकायत की थी कि गांव में कई जगह पर कच्ची शराब बिक रही है। इससे गांव के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने श्यामली-श्यामला के शराब विक्रेताओं के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी श्रीपाल व सतवीर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। श्यामली-श्यामला में ताबड़तोड़ दबिश के दौरान अन्य शराब विक्रेता मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा का कहना है कि शराब तस्करों कार्रवाई जारी रहेगी।