फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में प्रधान सहित तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव ख्वाजपुरा में रविवार की रात में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर वर्तमान ग्राम प्रधान उसके पुत्र व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात गांव ख्वाजपुरा निवासी जाल्ला उर्फ तैय्यब की घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई रसीद ने सोमवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसके भाई की हत्या में वर्तमान ग्राम प्रधान महसूब उसका बेटा इसरार व भाई जमशेद के अलावा जानिसार, मुंशाद,आजम निवासीगण गांव ख्वाजपुरा, इसरार पुत्र सगीर निवासी गांव बिडौली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की पुलिस ने तीन आरोपियों आरोपी प्रधान महसूब, बेटे इसरार और उसके भाई जमशेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें