फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

कैराना।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को उसके मायके में पहुंचकर पीटा और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी हनीफ की पुत्री सुल्ताना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार साल पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। एक माह पूर्व ससुरालियों ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पति व ससुराल के अन्य लोग वहां आए तथा गालीगलौज करने के बाद उसको पीटा। गले में चुनरी डालकर गला घोंटकर हत्या की कोशिश की गई। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने मां के साथ मारपीट की
कैराना। गांव रामडा निवासी अलीमुदीन की पत्नी मूदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गलत संगत में पड़ गया है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि बुधवार दोपहर बेटे ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी बेटे को पकड़ लिया, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें