फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला दूध विक्रेता का शव

Thu, 28 Dec 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित नहर के पास छोटी किंदौली में बुधवार सुबह एक पेड़ पर गांव के 50 वर्षीय लाला उर्फ सब्दर रहमान का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाला पेशे से दूधिया था। बीते कई साल से वह मानसिक रोग से ग्रस्त था। परिजनों ने लाला के आत्महत्या करने का अंदेशा  जताया और पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने को कहा। हालांकि हाथरस गेट पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम भी कराया है। 
विज्ञापन


परिजनाें के मुताबिक लाला बीते तीन-चार सालों से वह मानसिक रोग के शिकार थे। बीमारी के कारण उन्होंने दूध बेचने का काम छोड़ दिया था। इससे परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई। इलाज न मिलने से लाला का रोग बढ़ता चला गया। कई बार बिना बताए वह घर से चले जाते थे और कई दिन बाद लौट आते थे। बुधवार सुबह गांव से बाहर पेड़ पर उनका शव एक रस्सी से लटका पाया गया। 
लाला के परिवार में उनकी पत्नी अकीला, बेटी रबिया, इरम, बेटा मुशर्रफ, कलुआ उर्फ मुरसलीन हैं। बड़ी बेटी सबीना की शादी हो चुकी है।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लाला के बारे में परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रोगी था।  उसने कहीं से रस्सी का इंतजाम कर खुद को फांसी लगा ली। शव  का पोस्टमार्टम कराया गया है।  अगर परिजनों की ओर से   कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें