फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी एक महिला ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी बीच मोहल्ले के ही दो युवक उसके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


खुली बैठक स्थगित
कैराना। गांव भूरा में राशन की दुकान के आवंटन के लिए शनिवार को खुली बैठक का आयोजन किया जाना था। खुली बैठक में किसी भी प्रकार के टकराव को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने पहले से ही गांव में पीएसी तैनात कर दी थी। वहीं शनिवार को खुली बैठक शुरू होने से पहले ही गांव को एक पक्ष इस बात पर अड़ गया कि खुली बैठक गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में होगी, जबकि विरोधी पक्ष की मांग थी कि बैठक प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में कराई जाए। खुली बैठक के स्थान के लिए दो पक्षों के बीच तनातनी को देखते हुए प्रशासन ने खुली बैठक को स्थगित कर दिया। एडीओ पंचायत धर्मसिंह ने बताया कि गांव के दो पक्ष अलग- अलग स्थान खुली बैठक कराने पर अमादा थे। जिस कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें