शांतिभंग की आशंका में दो का चालान
कैराना। गांव तीतरवाड़ा में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दोनों पक्ष से कय्यूम और सबदर को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई की मांग
कैराना। ग्राम तीतरवाड़ा निवासी फहजान ने एसडीएम और पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि गांव में स्थित उसके मकान के आगे सीसी की सड़क बनाई जा रही हैं। ठेकेदार ने निर्माण बीच में ही छोड़ दिया। वहीं, उसके पड़ोसी ने मकान के आगे स्थित सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल की मोटर डाल ली है। आरोपी का परिवार उससे पानी भरता है, जबकि किसी अन्य ग्रामीण को पानी भरने नहीं दिया जाता है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
मजदूरी नहीं देने का आरोप
कैराना। ग्राम सहपत निवासी जयपाल ने गांव के ही एक युवक के यहां मजदूरी की थी। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार सुबह वह मजदूरी मांगने गया, तो आरोपी ने उसे यमुना खादर में ले जाकर शराब पिलाई। इस दौरान उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
-