फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह पहले मृत मिले युवक की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पहले मृत मिले युवक की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

शामली। करीब चार माह पहले मृत अवस्था में मिले युवक की परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर हत्या करने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को गांव कुड़ाना निवासी सुमन ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि उसका 26 वर्षीय पुत्र रोहित करीब चार माह पहले 23 जनवरी को अपने साथियों के साथ शामली में एक शादी में शामिल होने गया था। उसी दिन रात को करीब नौ बजे रोहित के मोबाइल पर उनकी बात हुई थी। उसने कहा था कि वह थोड़ी देर बाद घर के लिए चलेगा। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उस समय शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। पीड़िता ने दो लोगों पर पुत्र की हत्या करके उसे दुर्घटना का रूप दे दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे का मोबाइल भी अभी तक नहीं मिला है। पीड़िता ने उनके बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित महिला उनसे मिली थी। युवक का शव आदर्श मंडी क्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट से बरामद होना बताया गया। इस कारण महिला को कार्रवाई के लिए आदर्श मंडी थाने भेजा गया था। उधर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनसे कोई मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें