विद्युत टीम ने 39 कनेक्शन काटे, तीन लाख वसूले
कैराना। झिंझाना से आई विद्युत निगम की टीम ने कस्बे में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 13 लाख के बकाये पर 39 कनेक्शन काटे हैं। टीम ने बकायेदारों से तीन लाख रुपये वसूले हैं।।
बृहस्पतिवार को झिंझाना फीडर से एसडीओ नाजिम अली, जेई अशोक कुमार व लाइनमैन फिरोज, कवर व नदीम ने कस्बे के मोहल्ला रेतावाला, आल दरम्यान व दरबार खुर्द में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 13 लाख के बकाये पर 39 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे। टीम ने इस दौरान 3 लाख रूपये बकाया भी वसूल किए।
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पानीपत र्बाईपास से चोरी की बाइक साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पानीपत बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोक कर बाइक के कागज मांगे तो आरोपी बाइक के बारे में संतोषजनक उत्तर नही दे सके। इसके अलावा युवकों के पास दो बेटरी भी थे, जिनके बारे में भी सही जानकारी नही देने पर पुलिस ने बाइक सवार दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि युवकों के पास बाइक व बैट्री चोरी के हैं, जिन्हे ये बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। इस 0पर पुलिस ने आरोपी रोहित निवासी पानीपत व अजीत निवासी सोनीपत को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।