पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
शामली। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर रविवार की रात वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गांव बहावड़ी निवासी दो युवकों काला और पप्पन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी थे। इसके अलावा पुलिस ने वारंटी शेरू उर्फ मनीष निवासी मोहल्ला ब्रह्मणान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
चोरी की रिपोर्ट दर्ज
शामली। नगर की सरजीत कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर चोरी कर ली थी। रविवार को पीड़ित मकान मालिक संजीव ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक को पीटा
शामली। नगर के मोहल्ला मोमीनगर निवासी कालू ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला निवासी इसरार ने उसके लड़के समीर के साथ मारपीट की, जिसमें समीर घायल हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।