गांव गोगवान जलालपुर में मामूली विवाद को लेकर चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को बाबरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी सत्यपाल के बेटे पवन की गत बुधवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह 500 रुपये के लेनदेन का विवाद था। मामले में पवन के भाई रामपाल की तरफ से गांव के ही मोंटी पुत्र जाधव और गोल्डी पुत्र इंद्रपाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाबरी थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों को रविवार रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार दोपहर दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
करंट लगने से किशोर की मौत
बाबरी। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में करंट लगने पर किशोर की मौत हो गई। गांव हिरनवाड़ा निवासी दलित किरणपाल का बेटा सोनू (17) सोमवार सुबह अपने घर पर ही स्टेबलाइजर में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा, जिस कारण वह दूर जा गिरा। परिवार के लोग उसको प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने पुुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।