फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

थानाभवन।
एक पखवाड़ा पूर्व गांव हसनपुर लुहारी गांव में हुए पुलिस की टीम पर हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में तीन मई को गाय बेचने के एक मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस टीम पर मखमूल पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मखमूल पक्ष के नौशाद, अनीस, शहजाद, इरशाद, अख्तर, महबूब, इकराम, मेहताब, इजहार, सलीम, उस्मान उर्फ प्रधान, खेरूनिशा, रुखसाना, खुशनसीब, संजीदा व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने दबिश देकर संजीदा, गुलिस्ता, शबाना सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस सीआईएसएफ टीम के साथ कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, पुलिस को आते देख आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी सलीम व अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें