खतौली। बस में सवार मोबाइल चोर को युवक ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। नगर निवासी एक युवक मेरठ से रोडवेज बस में बैठकर खतौली आ रहा था। बस में उसकी सीट के बराबर में अज्ञात युवक बैठा था। रास्ते में उसने उसे तीन मंहगे मोबाइल दिखाए और उनके लॉक खोलने के लिए कहा। जिस पर अज्ञात युवक पर शक हुआ वह मोबाइल चोरी करता है। खतौली आने पर युवक ने मोबाइल चोर को पकड़ कर थाने में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए मोबाइल चोर से पूछताछ कर रही है।
बाइक सवार घायल
खतौली। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दौराला निवासी सतीश पुत्र दीपचंद व उसका भाई दीपक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार देकर घायल को वापस घर भेज दिया।