फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी के घर मिला अवैध शराब का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी के घर मिला शराब का जखीरा
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी प्रवीण निवासी गांव चुनसा ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी नितिन पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी थी। देर रात पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस ने शक होने पर घर की तलाशी ली तो वहां से अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब के दो सौ चालीस पव्वे बरामद कर लिए।
विज्ञापन

चालक को पकड़ा
जलालाबाद। शुक्रवार को सचिन और सोनू शामली क्षेत्र से नकुड़ लौट रहे थे। जलालाबाद क्षेत्र में मिनी ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें सोनू की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बाइक में टक्कर मारने के आरोपी मिनी ट्रक चालक नसीम निवासी दभेड़ी चरथावल को थानाभवन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें