घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला
शामली/बाबरी।
एक युवक ने घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बीच-बचाव कराने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए छेड़खानी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी है।
क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी युवक ने बाबरी थाने में तहरीर देते हुए बृहस्पतिवार शाम वह गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान एक युवक उसके इर्द-गिर्द घूम रहा था। उसने शक होने पर उस युवक से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने गालीगलौज कर दी, जिसके बाद पीड़ित अपने घर पर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पर आ गया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। उसी दौरान बीच-बचाव करने युवक की पत्नी आई तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी की। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के कई लोग मौके पर आ गए।