फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसानी इस्लामपुर में गौकशी के आरोप में एक गिरफ्तार, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में पुलिस ने छापा मारकर गोकशी करते एक मौके से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य छह साथी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से मांस और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि भैसानी इस्लामपुर गांव में बाबू के खेत के निकट कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस को आता देख आरोपियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि छह अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जाकिर निवासी भैसानी बताया। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ क्विंटल मांस, एक सिर, चार पैर, खाल और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में फरार हुए छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें