फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो युवकों से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे दो युवकों से तीन बदमाशों ने उनकी बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे का बट मारकर दोनों को घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव भभीसा निवासी इमरान के यहां बुधवार को मेरठ निवासी रिश्तेदार फैजान और शामली निवासी इरफान किसी काम से आए थे। इमरान के अनुसार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह और फैजान रिश्तेदार इमरान को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैैठाकर गांव लौट रहे थे। गांव हुरमंजपुर मोड़ के निकट तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर उनकी बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट मारकर दोनों को घायल कर दिया। शोर मचाने पर निकट के गांव आट्टा के ग्रामीण उस तरफ दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने डायल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें