फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी महिला से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे पर खड़ी महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

शामली।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में घर के दरवाजे पर खड़ी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वारदात सोमवार शाम करीब चार बजे हुई। गांव सिक्का निवासी ऊषा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ऊषा के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। बदमाशों को तलाशने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से बदमाशों का हुलिया पूछा, जिसके बाद बदमाशों को तलाशना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि घटना की जांच के साथ ही बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

हमलावरों को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। शहर काजी मोहम्मद रागिब और उनके बेटे पर हमला करने वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। शहर काजी ने बताया कि 11 सितंबर को आरोपी यूनुस और उसके साथियों ने उन पर तथा उनके बेटे पर हमला कर दिया था। उसी दिन घटना के संबंध में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोपी खुले घूम रहे हैं। शहर काजी ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मी ने उच्चाधिकारी के खिलाफ दी तहरीर
शामली। जिला कोषागार में कार्यरत कर्मी ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि अधिकारी उस पर बुरी नीयत रखता है। यदि विरोध किया जाता है, तो धमकी देता है। पीड़ित ने सोमवार को ही आदर्श मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें