शामली। मोहल्ला सलेक विहार निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पिता उसके साथमारपीट करता है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पिता को कोतवाली में ले आई। जहां पर दोनों की आमने-सामने की बात कराई गई। पता चला कि पिता युवक को काम के लिए कहता है, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।
रुपये हड़पने का आरोप लगाया
शामली। अजंता चौक निवासी नरेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शामली निवासी एक युवक ने उससे रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कई बार मांगने के बाद भी आरोपी रुपये नहीं दे रहा है और मारपीट कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।