फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

झिंझाना।
नगर पंचायत अध्यक्ष के बड़े भाई के घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन वहां सब कुछ ठीक मिला।
बृहस्पतिवार शाम को एसओ झिंझाना को एक युवक ने फोन कर बताया कि चेयरमैन नौशाद कुरैशी के बड़े भाई दिलशाद कुरैशी मोहल्ला तलाही के घर में आग लग गई है। वहां महिला व बच्चे फंसे हुए है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के अलावा थाने की पूरी पुलिस फोर्स आनन फानन में दिलशाद कुरैशी के मकान पर जा पहुंची, लेकिन वहां सभी कुछ ठीक मिलने पर फोन करने वाले युवक से उसका पता तस्दीक कर पुलिस ने उसे थाने बुलाकर उसको भविष्य में ऐसी मजाक नहीं करने की नसीहत देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि सूचना देने वाला युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है। इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
झिंझाना।चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में आठ अप्रैल को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता सरदार लखविंद्र सिंह ने रनजोत सिंह, ससुर गुरदित्ता व सास जसबीर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि नामजदों की तलाश जारी है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें