घोरावल। कोतवाली के विसुंधरी गांव में गुरुवार को एक किसान का चारा मशीन से एक हाथ कट गया। उसका दाहिना हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। विसुंधरी निवासी रामकृपाल केवट (50) पुत्र बेचन केवट गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे चारा मशीन से पशुओं को खाने के लिए पुआल काट रहा था। इसी दौरान उसका दाहिना हाथ चारा मशीन में चला गया और चारा मशीन के ब्लेड से उसका कलाई सहित दाहिना हाथ कट गया। उसकी चीख सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।