फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों पर फब्तियां कस रहे युवक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ करते युवक की धुनाई
विज्ञापन

शामली। जिले में छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को दोपहर में भीड़ ने युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवक की पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर में दोपहर करीब एक बजे युवक आने-जाने वाली युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसी दौरान पब्लिक ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने मोहल्ला रामसागर निवासी आरोपी युवक रितिक के खिलाफ सरेआम युवतियों पर फब्तियां कसकर छेड़खानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी युवक का पुलिस ने चालान कर दिया। एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें