फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध रुप से चल रहे क्लीनिक को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम चांदपुर में फर्जी रुप से चल रहे एक क्लीनिक पर छापा मारा। टीम ने मौके से प्रसव कराने की मेज, उपकरण व एलोपैथिक दवाइयां बरामद की है। एसडीएम ने क्लीनिक व दवाईयों को सील कर दिया है। एसीएमओ की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम शिशिर कुमार व नोडल अधिकारी क्वैक्स डा.प्रमोद देशवाल ने पुलिस के साथ शनिवार की दोपहर मोहल्ला पतियापाड़ा में संचालित एक फर्जी क्लीनिक पर छापामारी की। संयुक्त टीम को मौके से प्रसव कराने की मेज, उपकरण व एलोपैथिक दवाईयां मिली। नोडल अधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से मोहल्ला पतियापाड़ा में अवैध रुप से संचालित क्लीनिक की शिकायत डीएम को मिल रही थी। डीएम के निर्देश पर छापेमारी की गई। क्लीनिक अवैध रुप से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला है। क्लीनिक पर अवैध रुप से गर्भवती महिला का प्रसव भी कराया जाता है। एक ही परिवार के तीन सदस्य ने क्लीनिक संचालित कर रखा था। उन्होंने रामसिंह फलौदिया, उनकी पत्नी रविंद्र कौर व पुत्र योगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से राम सिंह फलौदिया को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें