फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सोलर लाइट से बैटरी चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान पुत्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र गांव कुड़ाना में शुक्रवार की दोपहर एक युवक दिन में ही सोलर लाइट से बैटरी चोरी कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसको रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर ग्राम प्रधान पुत्र भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने अपना नाम अंकुश निवासी गांव कुड़ाना बताया। ग्राम प्रधान पुत्र अश्वनी की ओर से मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें