फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, छात्रा का मेडिकल कराने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
थानाभवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकित ने पिछले दिनों एक घर में घुसकर कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी अंकित मौके से फरार हो गया था। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी अंकित के घर पहुंचकर शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी अंकित के खिलाफ थानाभवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अंकित को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
थानाभवन। कस्बा के मोहल्ला खैल निवासी जैबुनिशा पुत्री यूसुफ ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली उसका उत्पीड़न करते हैं। सोमवार को उसकी मां और बहन उससे मिलने घर आई थी। आरोप है कि उनके साथ पति शहनवाज तथा ससुरालियों ने गाली गलौज के बाद मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने आरेापी पति शहनवाज, सास, देवर व ननद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें