फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। युवक ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा एलम के एक मोहल्ला निवासी एमए की छात्रा शनिवार शाम घर पर अकेली थी। उसके परिजन कस्बे में ही अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक घर में घुस गया और बदनीयती से छात्रा को दबोच लिया। आरोप है कि उसने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद शोरशराबा होने पर आरोपी युवक घर से निकलकर भागने लगा। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को पीड़ित छात्रा के पिता ने कांधला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें