शामली/गढ़ीपुख्ता। खेत पर गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव मालेंडी निवासी पूरण (65) शुक्रवार सुबह अपने खेत पर गया था। शाम तक पूरण अपने घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने समझा कि पूरण कहीं चला गया होगा। इसके बाद शनिवार सुबह भी वह घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी माया खेत पर गई। उसने खेत में काम कर रहे किसानों को आवाज लगाई और उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ दूरी पर खेत में पूरण का शव पड़ा मिला। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।