फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रधान के परिवार को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जयवीर उर्फ नीटू की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में शुक्रवार देर रात ग्राम प्रधान जयवीर उर्फ नीटू की सोते समय धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। जयवीर के भाई जयकरण ने मामले में अपने ताऊ के बेटे श्रवण तथा उसके साले आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या की वजह रुपयों का लेनदेन को लेकर विवाद बताया गया था। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात जयवीर का शव गांव में पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, देर रात परिवार के लोगों को घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोगों के होने का अंदेशा हुआ। इस पर जयवीर के पिता राजेंद्र ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिल सका। परिवार के लोगों का कहना है कि जयवीर की हत्या के बाद उन्हें भी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि हत्याकांड में नामजद श्रवण तथा आनंद की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है, आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें