कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर चोर इंटर्वर और बैटरा चोरी कर लिए गए। चोर जाते समय ट्रैक्टर का भी बैटरा चोरी कर ले गए। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव खानपुर निवासी कालू यहां छछरपुर कांटे पर कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाता है। कालू शनिवार शाम सेंटर बंद करके घर चला गया था। रात चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर उसके अंदर से इंवर्टर व बैटरा चोरी कर लिया। चार जाते समय सेंटर के सामने स्थित रोड़ी डस्ट की दुकान के सामने खड़े भुरवा के ट्रैक्टर से भी बैटरा चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का रविवार की सुबह पता चला। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पमनावली पुलिस चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं को रोकने लिए एसएसपी से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।