फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी मेंआए पीएसी जवान के खाते से 2.91 लाख उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। चुनाव में ड्यूटी पर कैराना पहुंचे पीएसी जवान के बैंक खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 2.91 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उसका एटीएम खो हो गया था। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र के बेगमपुरा निवासी राजपाल सिंह ने वह पीएसी का जवान है। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के चलते वह कैराना आया है। यहां पानीपत रोड पर स्थित आईटीआई में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। 29 मार्च को उसका एटीएम खो गया, जिसका काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी एटीएम के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से दो लाख 91 हजार 950 रुपये ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन शापिंग करके उड़ा लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें