युवक और युवती पक्ष के बीच मारपीट
कांधला। फोन पर बातचीत के दौरान मतभेद बढ़ने पर युवक और युवती पक्ष के लोगों में अनबन के बाद रिश्ता टूट गया। दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप को लेकर दोनो के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता पड़ोस के गांव में हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में आपस में फोन पर बात करने लगे। बात करने के दौरान किसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने परयुवती ने युवक को शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना पर युवक के परिजन अपने साथ बिचौलियों को लेकर युवती के परिजनों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई, बाद में युवती पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष से अपने सामान वापसी की मांग कर दी। रविवार को युवक पक्ष के लोग युवती पक्ष के घर सामान लेकर पहुंचे तो वहां दोनों पक्षों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।