महिला और बच्चों को ले जाने का आरोप
कैराना। कैराना क्षेत्र के निवासी एक दिव्यांग ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बच्चे हैं। 18 फरवरी की रात में वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सोया हुआ था। आरोप है कि दो युवकाें ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले गए। शोरशराबे पर उसकी आंख खुल गई। पीड़ित का कहना है कि पत्नी ने उसे सोमवार को फोन पर जानकारी दी कि आरोपियों ने उसका अपहरण करने के पश्चात अपने कब्जे में रखा हुआ है, जिसने एक आरोपी का नाम भी बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मारपीट करने का आरोप
कैराना। एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन के साथ में पिछले दिनों गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि आरोपी पक्ष उन पर फैसले का दबाव बना रहा है। इससे मना करने पर सोमवार को आरोपी पक्ष ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी गई और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।