फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी से बरामद किया प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी से बरामद किया प्रेमी युगल
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव से लापता हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी से बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस से कहा कि वह युवक से शादी रचाना चाहती है, लेकिन युवती के परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके चलते पुलिस अब युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराएगी।
युवक और युवती एक ही समुदाय से हैं। आसपास ही इनके मकान है। प्रेम प्रसंग के चलते वह बुधवार को लापता हो गए थे। युवती के परिजनों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्र लापता
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव बरला जट निवासी कक्षा सात का छात्र लापता हो गया। छात्र को बुधवार सुबह उसके परिजनों ने भौराकलां क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बुआ के पास जाने के लिए बस मेें बैठाया था। छात्र अपनी बुआ के घर नहीं पहुंचा और परिवार तक भी नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसको तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस भी छात्र को तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। थानाभवन कस्बा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और विरोध करने पर पीटा। इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोग उसके घर से 50 हजार रुपये मंगाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर कमरे में बंद करके उसको पीटा गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें