पुलिस ने 19 बदमाशों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया
कैराना। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस ने इस्लाम, हाशिम, अहसान, महताब, आरिफ, इस्लाम, अब्दुर हमान, सुहैब, नौशाद, यूसुफ, जहीर, इरशाद, शाहनवाज, एजाज, नदीम, इकराम, निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर राई, शहजाद व साजिद निवासीगण मोहल्ला अफगानान तथा नौशाद निवासी मोहल्ला छड़ियान को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। उधर, क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी योगेश के विरुद्ध कोर्ट में बैंक से लोन लेने से संबंधित मामला विचाराधीन चल रहा है। इसमें गैरहाजिर रहने पर उसके विरुद्घ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। रविवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके अलावा वारंटी जुल्फान निवासी मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने चेतावनी दी
कैराना पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर नो वेंडिंग जोन के अंदर ठेली वालों ने सड़क किनारे कब्जा जमाया हुआ है। इसके अलावा चौक बाजार सहित विभिन्न बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने और रेहड़ी-ठेली लगाकर किए गए अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगा रहता है। रविवार को पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग से अतिक्रमण हटवाया, तो वहीं बाजारों से भी अतिक्रमण हटवाकर जगह खाली करा दी गई। पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण करने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।