फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में एक विवाहिता को मामूली कहासुनी हो जाने पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मारने का प्रयास किया। जब उसके परिजन सूचना पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

राशिदा पुत्र यासीन गांव एलम जनपद शामली की रहने वाली है। उसकी शादी दस साल पूर्व बिजरौल गांव के कासिम पुत्र अख्तर के साथ हुई। उसके तीन बच्चे समर, शाद और समरा हैं। उसका पति कासिम फेरी पर कपड़ा बेचता है और वह घर में नहीं था। उसके देवर, देवरानी, पितसरा व अन्य लोग आए दिन झगड़ा करते थे। शुक्रवार की रात्रि में किसी बात पर विवाद के चलते राशिदा पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़क उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। वह 95 प्रतिशत जल चुकी है, उसे गंभीर हालत मे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर जब मायके वाले वहां पहुंचे तो उनके साथ भी ससुराल वालों ने मारपीट की। इस संबंध में राशिदा के भाई यूनुस ने कोतवाली पर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें