एसपी व एएसपी बागपत ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। पुरा महादेव कांवड़ मेले की तैयारियों पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी कांवड़िये को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एसपी जयप्रकाश एवं एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भड़ल से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। यहां से दोनों अधिकारी दाहा गांव पहुंचे। दाहा-बरनावा मार्ग से होते हुए पुरा महादेव गांव तक निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। मार्ग पर भड़ल से लेकर पुरा महादेव मंदिर तक कहां-कहां पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए, इसके बारे में विचार किया। उन्होंने पुरा महादेव मंदिर का भी निरीक्षण किया।