फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर का रिकार्ड अपडेट न मिलने पर एसपी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर का रिकार्ड अपडेट न मिलने पर एसपी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

कैराना। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कैराना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर में एक हिस्ट्रीशीटर का रिकार्ड अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर घटना और बदमाश से संबंधित रिकार्ड अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए।
सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार अचानक कोतवाली कैराना पहुंचे। एसपी ने कोतवाली में अपराध से संबंधित रजिस्टरों की जांच पड़ताल की। इस दौरान आपराधिक इतिहास रजिस्टर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का रिकार्ड अपडेट न मिलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की समीक्षा करते हुए उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाली में लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण करने और फरियादियों से मधुर व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पर हमले की सूचना झूठी निकली
कैराना। क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने सोमवार को एसपी को फोन पर पिता-पुत्र द्वारा जान लेने की नीयत से फायरिंग करने की सूचना दी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कोतवाली प्र्रभारी राजेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि जांच में मामला झूठा पाया गया। जिस पिता-पुत्र पर प्रधान ने आरोप लगाए हैं, वे उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों की मदद करते है, इसी रंजिश में उन्हें फंसाने के लिए प्रधान ने झूठी सूचना दे दी थी। कोतवाल ने इस तरह की झूठी सूचना देने की प्रधान को हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें