फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा लगाने पर विवाद, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
विज्ञापन

थानाभवन। खेतों की सिंचाई करने के लिए बंबा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी रामपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में लोक निर्माण विभाग ने सीसी सड़क का निर्माण कर रखा है। एक तरफ से दूसरी ओर सिंचाई का पानी भेजने के लिए नाली बनी है, लेकिन, कुछ लोग सड़क को खोदकर बंबा लगाने का प्रयास कर रहे थे। मंगलवार को उन्होंने इससे अपने खेत में पानी भरने का हवाला देते हुए इंकार किया, तो दूसरे पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान रामपाल, उसका भाई मांगेराम भतीजा कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास का आरोप
थानाभवन। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति छह लोगों के साथ 21 अक्तूबर को उसके घर आया और उसके बेटे पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपनी बेटी को घर में ही कैद कर रखा है। शक है कि उक्त व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर उन्हें फंसाने का प्रयास कर सकता है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें