पानी लेने जा रही महिला के साथ मारपीट
शामली।
गांव कसेरवा खुर्द में कुछ लोगों ने रुकसाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर उसकी जेठानी फुरकाना ने इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया। इसमें वह घायल हो गई। परिजन महिला को अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका उपचार कराया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिलिंडर चोरी कर भाग रहे दो लोग पकड़े
शामली। नगर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी कंवरसेन के घर से बृहस्पतिवार की सुबह दो लोग एक सिलिंडर चोरी कर भागने लगे। शोरशराबा होने पर लोगों ने दोनों आरोपियों को सिलिंडर के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित कंवरसेन की ओर से आरोपी अक्षय, नंदलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। क्षेत्र के गांव काबड़ौत निवासी श्रीनिवास ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को गांव निवासी युवकों ने उसके परिजन संजय, मोनू और सचिन के साथ मारपीट कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी अंग्रेज, प्रमोद, जुनारा, सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।